हमारे बारे में
27+ वर्षों की प्रामाणिक वैदिक परंपरा — मुख्य वेदाचार्य पं. मुकेश बोहरा जी के पावन मार्गदर्शन में।
दिव्ययज्ञम् में आपका स्वागत है
दिव्ययज्ञम् सनातन धर्म की पवित्र वैदिक परंपराओं, अनुष्ठानों, महायज्ञों एवं ज्योतिषीय परामर्श को पूर्ण प्रामाणिकता व पारदर्शिता के साथ भक्तों तक पहुँचाने के लिए समर्पित एक पावन मंच है। हमारा ध्येय भारत एवं विश्वभर के श्रद्धालुओं को सिद्ध शक्तिपीठों एवं ज्योतिर्लिंगों से सीधे जोड़ना है।

पं. मुकेश बोहरा जी
मुख्य वेदाचार्य एवं कर्मकांड विशेषज्ञ • 27+ वर्ष अनुभव (1997 से)
पं. मुकेश बोहरा जी सनातन वैदिक कर्मकांड एवं धार्मिक अनुष्ठानों के क्षेत्र में 1997 से (27 से अधिक वर्षों के अनुभव) से समृद्ध प्रतिष्ठित आचार्य हैं। उन्होंने तीन दशकों में हजारों यजमानों के लिए वेदोक्त विधि-विधान, संस्कृत मंत्रोच्चार एवं सिद्ध पीठों में महा अनुष्ठानों का संचालन किया है।
"हमारा उद्देश्य किसी बड़े कॉरपोरेट या अनाम प्लेटफॉर्म की तरह काम करना नहीं, बल्कि हर यजमान को सीधा और प्रामाणिक आध्यात्मिक सान्निध्य देना है।"
मुख्य धार्मिक सेवाएं एवं महा अनुष्ठान:
हमारे चार आधार स्तंभ
1. 100% शास्त्रीय प्रामाणिकता
केवल योग्य, संस्कृत पाठशाला शिक्षित विद्वान आचार्यों द्वारा ही पूजा संपन्न।
2. व्यक्तिगत नाम-गोत्र संकल्प
प्रत्येक यजमान के नाम, गोत्र व मनोकामना का स्पष्ट वेदोक्त संकल्प।
3. व्हाट्सएप वीडियो प्रमाण
पूजा संपन्न होने के उपरांत संकल्प व आहुति का वीडियो सीधे आपके फोन पर।
4. अभिमंत्रित पावन प्रसाद
सिद्ध भस्म, रक्षासूत्र एवं प्रसाद की सुरक्षित घर डिलीवरी।

